Covid 19-भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले: कुल एक्टिव केस 2,710 हुए, केरल में 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 227 नए केस | जानिए राज्यवार आंकड़े
Covid 19:भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 30 मई तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल सक्रिय मामलों (Active Cases) की संख्या बढ़कर 2,710 हो गई है।
बीते 24 घंटे (शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) में 511 नए संक्रमित मरीज दर्ज किए गए हैं। इनमें से केरल सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य रहा, जहां अकेले 227 नए मामले सामने आए — यानी कुल मामलों का आधे से भी अधिक।
Covid 19-स्वस्थ हुए मरीज और डिस्चार्ज आंकड़े:
उसी 24 घंटे की अवधि में कुल 255 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। सबसे ज़्यादा मरीज दिल्ली में ठीक हुए, जहां 77 लोग स्वस्थ हुए। इसके बाद केरल (72) और महाराष्ट्र (34) का स्थान रहा।
कोरोना से मौतें:
देश में बीते 24 घंटों में 7 मौतें कोविड संक्रमण की वजह से दर्ज की गई हैं:
- महाराष्ट्र में 2 मौतें
- दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और पंजाब में 1-1 मौत
कुछ राहत की बातें:
- सिक्किम ऐसा एकमात्र राज्य रहा जहां कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ।
- उत्तराखंड में एक्टिव केस में 1 की गिरावट दर्ज की गई — यह एकमात्र राज्य है जहां मामलों में कमी देखी गई।
राज्यवार COVID-19 एक्टिव केस और 24 घंटे में बढ़ोतरी:
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश. | एक्टिव केस. | 24 घंटे में बढ़ोतरी |
आंध्र प्रदेश | 16 | 3 |
अरुणाचल प्रदेश | 3 | 0 |
असम | 2 | 2 |
चंडीगढ़ | 1 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 3 | 0 |
दिल्ली | 294 | 56 |
गोवा | 7 | 0 |
गुजरात | 223 | 33 |
हरियाणा | 20 | 6 |
जम्मू-कश्मीर | 4 | 1 |
कर्नाटक | 148 | 22 |
केरल | 1147 | 227 |
मध्य प्रदेश | 10 | 1 |
महाराष्ट्र | 424 | 40 |
मिजोरम | 2 | 2 |
ओडिशा | 1 | 1 |
पुडुचेरी | 35 | 10 |
पंजाब | 4 | 4 |
राजस्थान | 51 | 15 |
तमिलनाडु | 148 | 27 |
तेलंगाना | 3 | 0 |
उत्तराखंड | 2 | -1 (गिरावट) |
उत्तर प्रदेश | 42 | 3 |
पश्चिम बंगाल | 116 | 59 |
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं Covid 19 केस?
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार वायरस कोई नया रूप नहीं ले रहा है, बल्कि लोगों की कमजोर होती इम्यूनिटी इसकी बड़ी वजह है। यानि वैक्सीन के बाद जो सुरक्षा मिलती है, वो धीरे-धीरे कम हो रही है और इसी का फायदा वायरस उठा रहा है।
सुझाव:
- बुज़ुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग, और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को तुरंत बूस्टर डोज़ लगवा लेनी चाहिए।
- अगर किसी को सर्दी-जुकाम, बुखार, या गले में खराश जैसे लक्षण हों तो टेस्ट ज़रूर करवाएं और दूसरों से दूरी बनाएं।
1 thought on “Covid 19-भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले: कुल एक्टिव केस 2,710 हुए, केरल में 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 227 नए केस | जानिए राज्यवार आंकड़े”