भारत में लॉन्च होने वाली,आने वाली ICE 7-सीटर SUVs – हुंडई से लेकर वोक्सवैगन तक

1
ICE 7 Seater SUVs

भारत में SUV सेगमेंट लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है और आने वाले वर्षों में इसमें कई नई 7-सीटर SUVs की एंट्री होने वाली है। ग्राहक अब 7-सीटर गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि इनमें ज्यादा स्पेस, बेहतर रोड प्रेजेंस और एक्स्ट्रा सीट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं भारत में जल्द लॉन्च होने वाली कुछ प्रमुख ICE (Internal Combustion Engine) 7-सीटर SUVs के बारे में:

1.महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट

महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट

महिंद्रा इस समय अपनी XUV700 का मिड-साइकल अपडेट तैयार कर रही है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसका नाम XUV7XO रखा जा सकता है, क्योंकि कंपनी ने पिछले साल इस नाम को ट्रेडमार्क कराया था। नई SUV में अपडेटेड डिजाइन, नया इंटीरियर और कुछ एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

अगर बात करें इंजन विकल्पों की तो इसमें पहले जैसा ही 2.2-लीटर mHawk डीज़ल और 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प होगा।

2.रेनॉ बोरेल (Renault Boreal)

रेनॉ बोरेल (Renault Boreal)

रेनॉ ने अपनी आने वाली 7-सीटर SUV के लिए Boreal नाम को कन्फर्म कर दिया है। यह SUV, Dacia Bigster पर आधारित होगी और 2026 के दूसरे हिस्से में भारत में लॉन्च होने की संभावना है। यह SUV, Duster वाले CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनी होगी और Duster से 230 मिमी लंबी और व्हीलबेस 43 मिमी ज्यादा होगा।

इंजन विकल्पों में 154 bhp का 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और 140 bhp का 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल शामिल हैं, जो भारत के लिए भी संभावित हैं।

3.होंडा की नई 7-सीटर SUV

Representational image

होंडा भारत में अपनी नई 7-सीटर SUV को 2027 में लॉन्च कर सकती है। यह SUV Elevate से ऊपर पोजिशन की जाएगी और PF2 प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली होंडा SUV हो सकती है। इसके डिजाइन और डेवलपमेंट का काम होंडा की जापान और थाईलैंड टीम कर रही है, जिसमें भारत की भी भागीदारी होगी।

इंजन विकल्पों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन शामिल हो सकते हैं।

4.हुंडई की 7-सीटर हाइब्रिड SUV

Representational image

हुंडई भारत में एक नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम Ni1i है। इस SUV को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है और यह Mahindra XUV700 और Tata Safari को टक्कर देगी। यह कंपनी की line-up में Alcazar के ऊपर रखी जाएगी।

हुंडई, इस SUV में 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दे सकती है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन लागत घटाने के लिए कंपनी इसमें 1.5 NA पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम भी दे सकती है, जो अगली जनरेशन की Creta में भी देखने को मिलेगा।

5.किया की हाइब्रिड 3-रो SUV

Kia EV4

किया भारत में Sorento SUV के आधार पर एक नई 7-सीटर SUV लाने की तैयारी में है, जिसका कोडनेम MQ4i है। यह SUV 2027 में लॉन्च हो सकती है और Seltos से ऊपर पोजिशन की जाएगी।

इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप मिलेगा, जिसे अगली जनरेशन की Seltos के साथ भी शेयर किया जाएगा।

6.वोक्सवैगन टैरॉन (Volkswagen Tayron)

Volkswagen Tayron

वोक्सवैगन Tayron SUV भारत में जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, और यह त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च हो सकती है। यह कंपनी के MQB EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित है और नई 7-सीटर Tiguan का वर्जन मानी जा रही है।

Tayron में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 204 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देगा। इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड AWD सिस्टम मिलेगा। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

Disclaimer:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारियाँ समय के साथ बदल सकती हैं। कृपया नई SUVs खरीदने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलर से पुष्टि अवश्य करें। लेखक या प्रकाशक किसी भी नुकसान या असुविधा के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

1 thought on “भारत में लॉन्च होने वाली,आने वाली ICE 7-सीटर SUVs – हुंडई से लेकर वोक्सवैगन तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *