Nissan India की नई तैयारी: जल्द लॉन्च होंगी नई MPV, SUV और इलेक्ट्रिक कार

2
Nissan India

Nissan India:भारतीय बाजार में एक बार फिर दमदार वापसी की तैयारी में है। Nissan India ने अपने आने वाले प्रोडक्ट्स की रेंज पर काम शुरू कर दिया है, जिसमें एक C-सेगमेंट SUV,एक नई B-सेगमेंट MPV और एक नई इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं।

सबसे पहले आएगी फैमिली के लिए नई MPV

Nissan India- की इस नई योजना में सबसे पहले एक B-सेगमेंट MPV लॉन्च की जाएगी, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक शोरूम में पहुंचने की उम्मीद है। इस MPV को Renault Triber वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह नया और Nissan के हिसाब से यूनिक होगा।

यह गाड़ी खासतौर पर फैमिली यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है और इससे कंपनी को भारत में अच्छे बिक्री आंकड़े हासिल होने की उम्मीद है। लो-कोस्ट लोकल मैन्युफैक्चरिंग के चलते इसकी कीमत भी काफी प्रतिस्पर्धी रखी जा सकती है।

Nissan India

नई SUV भी लाइन में, Terrano का मिलेगा अपग्रेडेड वर्जन

इसके बाद Nissan एक नई C-सेगमेंट SUV लॉन्च करेगी, जिसकी लॉन्चिंग अगले साल के मध्य तक हो सकती है। यह SUV पुराने Nissan Terrano का मॉडर्न अवतार मानी जा रही है और इसे Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

हालांकि, अभी तक इसकी हाइब्रिड पेट्रोल इंजन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह SUV डीजल इंजन में नहीं आएगी। इस SUV की डिजाइन में Nissan की ग्लोबल SUV लाइनअप और मशहूर Nissan Patrol से इंस्पिरेशन लिया गया है।

तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर SUV भी होगी शामिल

Nissan India-की योजना में एक और नया मॉडल शामिल है — तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर SUV, जो इसी C-सेगमेंट SUV पर आधारित होगी। इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

नई इलेक्ट्रिक कार भी चर्चा में

Nissan India-EV

इसके अलावा, Nissan एक नई A-सेगमेंट इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है, हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर यह साफ है कि Nissan भारत में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी मजबूत एंट्री करने का प्लान बना रही है।

भारत में बनी, भारत के लिए

हाल ही में यह भी सामने आया कि Renault, Renault Nissan Automotive India Pvt. Ltd. में Nissan की 51% हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है और इस तरह Oragadam (चेन्नई) स्थित फैक्ट्री पर उसका पूरा नियंत्रण होगा। इसके बावजूद, Nissan भारत में अपना ऑपरेशन जारी रखेगा और कंपनी का लक्ष्य है कि वह हर साल 1 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री करे और 2027 तक 1 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ाए।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों और ऑटोमोबाइल से जुड़ी रिपोर्ट्स पर आधारित है। Nissan India द्वारा घोषित योजनाएं,समय, बाज़ार परिस्थितियों और कंपनी की रणनीति के अनुसार बदल सकती हैं। कृपया किसी भी प्रकार की खरीदारी या निर्णय से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से पुष्टि अवश्य करें। इस लेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है।

2 thoughts on “Nissan India की नई तैयारी: जल्द लॉन्च होंगी नई MPV, SUV और इलेक्ट्रिक कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *