Site icon

अब और किफायती हुई Mahindra Scorpio N, नया Z4 ट्रिम ₹17.39 लाख में हुआ लॉन्च

Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N का नया Z4 ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च।

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV Scorpio N का नया ऑटोमैटिक वेरिएंट Z4 ट्रिम भारत में लॉन्च कर दिया है, जो पहले से काफी ज्यादा किफायती है। यह सिर्फ 7-सीटर वर्जन में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत पेट्रोल वेरिएंट के लिए ₹17.39 लाख और डीजल वेरिएंट के लिए ₹17.86 लाख रखी गई है। इसमें mStallion 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और mHawk 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। साथ ही इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, Android Auto, और Apple CarPlay जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है खास इस नए Z4 ट्रिम में?

महिंद्रा ने Scorpio N का यह नया Z4 ट्रिम केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में उतारा है, जो पहले के मुकाबले काफी सस्ता है। यह सिर्फ 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया गया है जिससे यह एक मूल्य के अनुसार बेहतर SUV बनती है।

क्या है कीमत?

Mahindra Scorpio N के इस नए Z4 ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं:

पेट्रोल वेरिएंट (एक्स-शोरूम): ₹17.39 लाख
डीजल वेरिएंट (एक्स-शोरूम): ₹17.86 लाख

पहले Mahindra Scorpio N का ऑटोमैटिक वेरिएंट Z8 Select (पेट्रोल, ₹19.06 लाख) और Z6 (डीजल, ₹18.91 लाख) से शुरू होता था। अब नया Z4 AT वेरिएंट पेट्रोल में ₹1.67 लाख और डीजल में ₹1.05 लाख सस्ता हो गया है।

Mahindra Scorpio N का नया Z4 बेहतरीन फीचर्स

Mahindra Scorpio N Z4 ट्रिम के इंजन विकल्प

इस ट्रिम में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं:

1.mStallion 2.0L टर्बो-पेट्रोल इंजन

2.mHawk 2.2L डीजल इंजन


Z4 ट्रिम में स्टैंडर्ड RWD (रियर-व्हील ड्राइव) मिलता है। लेकिन अगर आप डीजल वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव (4WD) चाहते हैं तो वह Z4 (E) ट्रिम में ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है।

Scorpio N Z4 ट्रिम के प्रमुख फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स भी दमदार

यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें मिलते हैं:

डिस्क्लेमर


इस लेख में दी गई सभी कीमतें और फीचर्स कंपनी द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित हैं। समय के साथ इनमें बदलाव संभव है। किसी भी प्रकार की खरीदारी से पहले कृपया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से पुष्टि जरूर करें।

Exit mobile version