Site icon

Tata Sierra EV और ICE मॉडल 2026 में होंगे लॉन्च, मिलेंगे प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स

Tata Sierra EV

Tata Motors ने पुष्टि कर दी है कि वह अपनी पॉपुलर SUV Tata Sierra को दो वर्जन में वापस लाने वाली है — एक EV (इलेक्ट्रिक) और दूसरी ICE (पेट्रोल/डीजल इंजन) वेरिएंट। कंपनी का कहना है कि Sierra EV को 2025 के अंत तक और ICE मॉडल को 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

Tata Sierra का डिज़ाइन – पुराने मॉडल की याद दिलाने वाला लुक


नई Tata Sierra EV का design भले ही पहले से बिल्कुल अलग हो, लेकिन इसकी बड़ी कांच की विंडोज़ और बॉक्सी स्टाइल पुराने Sierra की झलक देती हैं। इसे पहली बार 2025 इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाया गया था, जहां इसके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया।


पीछे की तरफ दिया गया व्रैप-अराउंड रियर विंडो डिज़ाइन इसे भारतीय बाजार की दूसरी कारों से पूरी तरह अलग बनाता है।

Tata Sierra का इंटीरियर – लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर


इस SUV का इंटीरियर काफी प्रीमियम और आधुनिक होगा। इसमें थ्री-स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा, जिसकी कुछ तस्वीरें हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। साथ ही, इसमें फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है।


इस कार में ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे safety फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो इसे और भी Smart बनाएंगे।

Tata Sierra की पावरट्रेन – पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में उपलब्ध


Tata Sierra को कंपनी दो Engine विकल्पों में ला सकती है:


वहीं, इसके EV वेरिएंट में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं।


Tata Motors ने हाल ही में Quad Wheel Drive फीचर पेश किया है जो Harrier EV में देखा गया था। यही फीचर Sierra EV में भी मिलने की उम्मीद है।

भारत में वापसी की तैयारी में Tata Sierra


Sierra एक समय भारत की सबसे खास SUV में से एक थी, और अब Tata Motors इसे पूरी ताकत के साथ वापस ला रही है — वो भी मॉडर्न टेक्नोलॉजी और दमदार लुक के साथ। EV सेगमेंट में Tata की ये एंट्री एक बार फिर से बाजार में हलचल मचा सकती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी ऑटोमोबाइल्स से जुड़ी सार्वजनिक सूचनाओं, मीडिया रिपोर्ट्स और कंपनी के बयानों पर आधारित है। वाहन की फीचर्स, कीमत और लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारियाँ समय के साथ बदल सकती हैं। कृपया खरीदारी या निवेश से पहले संबंधित डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। लेखक या वेबसाइट किसी भी प्रकार की खरीद/फैसले की जिम्मेदारी नहीं लेती।

Exit mobile version