Assam TET Result 2025 घोषित: यहां देखें स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया

Assam TET Result 2025 OUT: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Secondary Education) ने आज 30 मई 2025 को असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट madhyamik.assam.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करना है।
Assam TET परीक्षा क्यों होती है?
असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (Assam TET),राज्य में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी प्रवेश परीक्षा है। इसका आयोजन राज्य के प्राथमिक शिक्षा विभाग (Department of Elementary Education, Assam) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों की योग्यता को तय करती है जो निचली (Lower Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) कक्षाओं में शिक्षक बनना चाहते हैं।
इस बार की परीक्षा Graduate Teacher (GT) और Post Graduate Teacher (PGT) पदों के लिए आयोजित की गई थी।

Assam TET भर्ती 2025 – रिक्तियों का विवरण
- कुल पद: 97,617
- Post Graduate Teacher (PGT): 1,487 पद
- Graduate Teacher (GT): 8,230 पद (विषय – विज्ञान, हिंदी, कला, संस्कृत आदि)
Assam TET रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- स्टेप 1:सर्व प्रथम असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट madhyamik.assam.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होम पेज पर ‘Assam TET Result 2025’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
- स्टेप 4: डिटेल्स भरकर सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका परिणाम दिख जाएगा। स्टेप 5: रिजल्ट और मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रखें।
Direct link to Download Assam TET Result
Assam TET मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया
- मेरिट लिस्ट TET कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- PGT पदों के लिए विषयवार मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
- अभ्यर्थियों को उपलब्ध पदों के अनुपात में 1:1 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- यदि सभी पद नहीं भर पाते हैं, तो अधिकारी द्वारा दो अतिरिक्त मेरिट लिस्ट और जारी की जा सकती हैं।
इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य असम के सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से सरकारी वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें।
1 thought on “Assam TET Result 2025 घोषित: यहां देखें स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया”