ट्रंप का बड़ा फैसला: अमेरिका ने 12 देशों पर लगाया पूर्ण यात्रा प्रतिबंध, अफगानिस्तान भी शामिल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 12 देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इनमें भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भी शामिल है। इस सूची में बर्मा (म्यांमार), ईरान और लीबिया जैसे देश भी शामिल हैं। इसके अलावा, सात अन्य देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रंप द्वारा जिन 12 देशों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, उन्हें “बहुत अधिक खतरे” वाले देश माना गया है। इसका कारण है – वहां की कमजोर जांच व्यवस्था, आतंकवाद से संबंध और अमेरिका के इमिग्रेशन कानूनों में सहयोग की कमी।
जिन 12 देशों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है, वे हैं
अफगानिस्तान,बर्मा (म्यांमार),चाड,रिपब्लिक ऑफ कांगो,इक्वेटोरियल गिनी,इरिट्रिया,हैती,ईरान,लीबिया,सोमालिया,सूडान,और यमन
जिन 7 देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है, वे हैं
बुरुंडी,क्यूबा,लाओस,सिएरा लियोन,टोगो,तुर्कमेनिस्तान,और वेनेजुएला
इन देशों से आने वाले नागरिकों को वीज़ा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, खासकर B-1, B-2, F, M और J वीज़ा कैटेगरी में। इसकी वजह इन देशों के नागरिकों की अमेरिका में ज़्यादा समय तक रुकने की दर (Overstay Rate) और अमेरिकी कानून प्रवर्तन में कम सहयोग है। उदाहरण के लिए, चाड में B1/B2 वीज़ा ओवरस्टे रेट 49.54% और इरिट्रिया में F/M/J कैटेगरी की ओवरस्टे रेट 55.43% बताई गई है।
व्हाइट हाउस ने प्रतिबंधों का बचाव करते हुए कहा
अफगानिस्तान में तालिबान शासनईरान और क्यूबा की आतंकवाद को प्रायोजित करने वाली नीतियाँबाइडन प्रशासन के दौरान हैती से अवैध माइग्रेशन की बाढ़ इन्हीं कारणों से इन देशों को प्रतिबंधित किया गया है।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले पर कहा
“हम यात्रा प्रतिबंध को बहाल करेंगे, जिसे कुछ लोग ‘ट्रंप ट्रैवल बैन’ कहते हैं, और कट्टर इस्लामिक आतंकवादियों को हमारे देश से बाहर रखेंगे। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट का भी समर्थन मिला है।”
ट्रंप इससे पहले भी अमेरिका की सुरक्षा के मद्देनज़र कई देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने वैध और राष्ट्रपति के अधिकार क्षेत्र में बताया था।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और सरकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। यात्रा प्रतिबंधों से संबंधित किसी भी अंतिम निर्णय या अपडेट के लिए कृपया अमेरिका की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित दूतावास से संपर्क करें। लेखक या प्रकाशक इस जानकारी की पूर्णता या नवीनता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।
2 thoughts on “ट्रंप का बड़ा फैसला: अमेरिका ने 12 देशों पर लगाया पूर्ण यात्रा प्रतिबंध, अफगानिस्तान भी शामिल”