UPSC Result 2025 News Live: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रीलिम्स 2025 के नतीजे जारी करने वाला है। जब भी परिणाम घोषित होंगे, परीक्षार्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
यह परीक्षा रविवार, 25 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के पेपर शामिल थे, प्रत्येक की अवधि दो घंटे और अधिकतम अंक 200 थे।
नेगेटिव मार्किंग:
गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के कुल अंकों का एक-तिहाई (0.33) अंक काटे जाएंगे।
ध्यान रहे, प्रीलिम्स परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट होती है। इसमें प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाते।
UPSC कुल 979 पदों पर करेगा नियुक्ति
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से UPSC कुल 979 पदों पर नियुक्ति करेगा, जिसमें निम्न लिखित दिव्यांग श्रेणियों के लिए आरक्षित पद शामिल हैं:
- दृष्टिहीन या कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों के लिए: 12 पद
 - श्रवण बाधित या बधिर उम्मीदवारों के लिए: 7 पद
 - गतिशीलता (Locomotor) विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए: 10 पद
 - बहु-विकलांगता (जैसे डैफ-ब्लाइंडनेस) वाले उम्मीदवारों के लिए: 9 पद
 - बेंचमार्क डिसेबिलिटी कैटेगरी के लिए कुल: 38 पद
 
यह भर्ती IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा), IPS (भारतीय पुलिस सेवा), IFS (भारतीय विदेश सेवा) समेत कई अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए है।
UPSC Result 2025 (CSE प्रीलिम्स) कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
 - होम पेज पर “UPSC CSE Prelims Results 2025” डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
 - लॉगिन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर आदि) दर्ज करें।
 - स्क्रीन पर दिखाई देने वाला अपना रिजल्ट चेक करें।
 - भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लें।
 
नोट: यह परीक्षा केवल प्रारंभिक चरण है। मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।