“RBSE Rajasthan Board 10वीं और 12वीं परिणाम 2025: ताज़ा अपडेट, घोषित होने की संभावित तारीख और रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया”

0
IPL 2025 resume on May 17 (13)

RBSE राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2025 जल्द होंगे घोषित:


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही RBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।
हालांकि अभी तक परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम ईसी महीने जारी हो सकते हैं।

संभावित परिणाम तिथि:

  • कक्षा 12वीं का परिणाम: मई 2025 के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना।
  • कक्षा 10वीं का परिणाम: मई 2025 के आखिरी सप्ताह में घोषित हो सकता है।

परीक्षा का विवरण:

  • कक्षा 12वीं की परीक्षा: 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई।
  • कक्षा 10वीं की परीक्षा: 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच संपन्न हुई।

परिणाम कहां और कैसे देखें:

परीक्षा में शामिल सभी छात्र अपने परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.inपर जाकर देख सकेंगे।राज्य भर में आयोजित इन परीक्षाओं में लगभग 19.4 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

RBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2025 देखने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक “RBSE 10वीं / 12वीं परिणाम 2025” पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट पर दर्ज सभी विवरणों की अच्छे से जांच करें।यदि किसी प्रकार की गलती या गड़बड़ी दिखाई दे, तो तुरंत राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *