IND vs ENG: शुभमन गिल का दोहरा शतक, द्रविड़-गावस्कर हुए पीछे; कोहली और अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड भी टूटे

गिल ने लगाया दोहरा शतक
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक (222)* जड़ दिया। इस पारी में गिल ने 311 गेंदों पर 21 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल की इस पारी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े और इतिहास रच दिया।
उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। साथ ही, इंग्लैंड की धरती पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन चुके हैं।
इंग्लैंड में भारतीय कप्तानों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े Test Score:
स्कोर | खिलाड़ी | वर्ष |
200* | शुभमन गिल | 2025 |
179 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1990 |
149 | विराट कोहली | 2018 |
SENA देशों में भारतीय कप्तानों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर:
स्कोर | खिलाड़ी | विरोधी टीम और वर्ष |
200* | शुभमन गिल | इंग्लैंड, 2025 |
192 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | न्यूज़ीलैंड, 1990 |
179 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | इंग्लैंड, 1990 |
169 | सचिन तेंदुलकर | दक्षिण अफ्रीका, 1997 |
153 | विराट कोहली | दक्षिण अफ्रीका, 2018 |
149 | विराट कोहली | इंग्लैंड, 2018 |
एक खास क्लब में एंट्री
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा इन दिग्गजों ने किया था:
- मंसूर अली खान पटौदी
- सुनील गावस्कर
- सचिन तेंदुलकर
- एमएस धोनी
- विराट कोहली
विराट कोहली के नाम कप्तान रहते हुए 7 दोहरे शतक दर्ज हैं, जबकि बाकी कप्तानों ने एक-एक बार ये उपलब्धि हासिल की है।
विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले कप्तान के रूप में गिल सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले 2016 में विराट कोहली ने नॉर्थ साउंड में 200 रन बनाए थे।
इसके अलावा, गिल SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। इससे पहले 2011 में तिलकरत्ने दिलशान ने लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।
सबसे कम उम्र में भारतीय कप्तान के रूप में दोहरा शतक:
उम्र | खिलाड़ी | स्थान और वर्ष |
23 वर्ष 39 दिन | मंसूर अली खान पटौदी | दिल्ली, 1964 |
25 वर्ष 298 दिन | शुभमन गिल | एजबेस्टन, 2025 |
26 वर्ष 189 दिन | सचिन तेंदुलकर | अहमदाबाद, 1999 |
27 वर्ष 260 दिन | विराट कोहली | नॉर्थ साउंड, 2016 |
पहले टेस्ट में भी लगाया था शतक
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। कप्तानी का असर उनकी बल्लेबाज़ी पर बिल्कुल नहीं दिखा। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 227 गेंदों पर 147 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 1 छक्का जड़ा। हालांकि दूसरी पारी में वे सिर्फ 8 रन ही बना सके।
इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज़ों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर:
स्कोर | खिलाड़ी | स्थान और वर्ष |
222* | शुभमन गिल | बर्मिंघम, 2025 |
221 | सुनील गावस्कर | द ओवल, 1979 |
217 | राहुल द्रविड़ | द ओवल, 2002 |