क्या अब हाईवे पर बाइक-स्प्लेंडर वालों को भी देना होगा टोल टैक्स? नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया सच

नितिन गडकरी ने टू व्हीलर्स को टोल टैक्स देने पर क्या कहा
देश में टू-व्हीलर वाहन चालकों को लेकर टोल टैक्स को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया गया कि अब बाइक और स्कूटर पर भी टोल वसूला जाएगा। लेकिन अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर बड़ा बयान दिया है।
आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है और टू-व्हीलर चालकों को राहत मिलेगी या नहीं।
क्या खत्म हो रही है टोल टैक्स की छूट?
भारत में बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे का इस्तेमाल बाइक और स्कूटर से लंबी दूरी तय करने के लिए करते हैं। अभी तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट मिली हुई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अब यह छूट खत्म की जा सकती है।
नितिन गडकरी का स्पष्टीकरण
इन खबरों के बीच नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा:
“कुछ मीडिया संस्थान यह भ्रामक खबर फैला रहे हैं कि दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाया जाएगा। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
दोपहिया वाहनों को टोल से पूर्ण छूट आगे भी जारी रहेगी। बिना सच्चाई की पुष्टि किए भ्रामक खबर फैलाकर सनसनी पैदा करना स्वस्थ पत्रकारिता का संकेत नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट
नितिन गडकरी का यह ट्वीट 26 जून 2025 को दोपहर 2:15 बजे किया गया था। यह ट्वीट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और आधे घंटे के भीतर 11,000 से अधिक लोगों ने इसे पढ़ लिया।
लोग कर रहे हैं प्रतिक्रियाएं
इस स्पष्टीकरण के बाद सोशल मीडिया पर लोग तेजी से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि फैक्ट चेक के बिना इस तरह की खबरें नहीं दिखानी चाहिए, वहीं कुछ यूज़र्स नितिन गडकरी को इस स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।
निष्कर्ष
फिलहाल दोपहिया वाहन चालकों को राहत की खबर है। सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि बाइक और स्कूटर पर टोल टैक्स नहीं लगेगा और इस पर किसी तरह का प्रस्ताव भी विचार में नहीं है।