Montra का नया इलेक्ट्रिक ऑटो SUPER CARGO हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज में चलेगा 200 KM से ज़्यादा

Montra Electric SUPER CARGO भारत में लॉन्च
नई दिल्ली। भारत में electric वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए Montra Electric ने अपना नया इलेक्ट्रिक Three-wheeler “SUPER CARGO” लॉन्च कर दिया है। यह वाहन 13.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर 200 किमी से अधिक की रेंज देता है।
कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स — 170 क्यूबिक फीट, 140 क्यूबिक फीट और ट्रे डेक में लॉन्च किया है। इसका मकसद है भारी सामान की डिलीवरी को किफायती, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना।
SUPER CARGO के फीचर्स:
- इसमें दी गई है 13.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी, जो 11 kW पीक पावर और 70 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
- ARAI सर्टिफाइड रेंज 200+ किमी और रियल-वर्ल्ड में 170 किमी तक की रेंज देती है।
- केवल 15 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है (फास्ट चार्जिंग सुविधा)।
- मजबूत बोरॉन स्टील चेसिस के कारण यह वाहन लंबे समय तक चलने वाला और टिकाऊ है।
- इसमें 1.2 tone तक का वजन ढोने की क्षमता है।
- बड़ा 6.2 feet का load tray और आरामदायक ड्राइवर केबिन इसे लंबे ऑर्डर्स की डिलीवरी के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

SUPER CARGO की सेफ्टी सुविधाएं:
- फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और हिल-होल्ड फंक्शन से सुरक्षा बेहतर होती है।
- रिवर्स असिस्ट के साथ इसे बैक करना आसान है।
- रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे बैटरी की लाइफ बढ़ती है।
- 23% ग्रेडिएबिलिटी यानी ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है।

SUPER CARGO की कीमत:
- Super Cargo की Ex-showroom कीमत ₹4.37 लाख से शुरू होती है।
- इस कीमत में सरकारी सब्सिडी भी शामिल है।
- साथ ही इसमें 5 साल या 1.75 लाख किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी दी जा रही है।

किसके लिए है यह वाहन?
SUPER CARGO खासकर उन Businessmen, डिलीवरी एजेंसियों और लॉजिस्टिक कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कम लागत में ज़्यादा कार्गो डिलीवरी करना चाहते हैं। यह ईको-फ्रेंडली और लॉन्ग-रेंज ऑटो उनकी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरी तरह पूरा करता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और अद्यतन जानकारी पहुँचाना है। इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी कीमतें, फीचर्स और अन्य तकनीकी जानकारियाँ समय-समय पर बदल सकती हैं। कृपया किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या विक्रेता से पुष्टि अवश्य करें।)